Thursday 16 August 2012

कल कर्फयु में ढील एक अजूबा, नमाजों का वक्त 12-30 से 3-30 तक है और ढील सुबह 5 से 11 बजे तक

   बरेली-गुजरे छः दिनों से शहर के चार थाना क्षेत्रों कोतवाली, प्रेमनगर, किला और बारादरी में कर्फयु लगा है। दो दिन से अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग समय पर ढील दी गयी। कल शुक्रवार रमजान माह का आखिरी जुमा यानी अलविदा है। कल कर्फयु में सुबह पांच बजे से ग्यारह बजे तक ही छूट दी जायेगी। यानी अलविदा की नमाज से पहले ही ढील खत्म कर दी जायेगी। हांलाकि प्रशासन का कहना है कि जुमे की नमाज अदा करने जाने पर रोकटोक नहीं होगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि मोहल्ले की करीबी मस्जिदों में नमाज पढ़े। बड़ी हैरानी वाली बात है कि नमाज पर भी अंकुश लगाया जाने लगा कि कहां पढ़े ओर कहां न पढ़े।
    आज छूट का ऐलान सुनने के बाद खानकाहे आलिया नियाजिया के सरकार शब्बू मियां साहब की उस बात को दम मिलता है जो उन्होने कल अन्याय विवेचक से बात करते हुए कहा था कि ‘‘प्रशासन पर सरकार का कोई दबाव नजर नहीं आ रहा। साथ ही यह भी हो सकता है कि यह अजीबो गरीब फैसला शासन की मर्जी से लिया गया हो। जो भी हो ढील का टाईम है बड़ा ही चैकाने वाला।

No comments:

Post a Comment