Sunday 19 August 2012

कर्फयु में ढील का एक और अजूबा

बरेली-हफता भर से चल रहे रहे कर्फयु में कल ईद के दिन ढील दिये जाने में भी प्रशासन ने अजूबा कर दिया। खास ईद के दिन ढील का समय सुबह 5 बजे से शाम 6-30 दिया है। त्योहार के दिन भी शाम होने से पहले ही कैद होने की मजबूरी। यही अगर सुबह पांच बजे की जगह छः बजे से रात 8 बजे तक ढील दी जाती तब शायद ढील आसानी से हजम हो जाती। प्रशासन की इस अनोखी कार्यवाही से जनता में खासकर मुसलमानों में शासन के लिए क्या संदेश जायेगा इसका अनुमान प्रशासन ने नही लगाया और शायद शासन को भी अंदाजा नहीं कि इसका क्या असर होगा। जबकि अभी 2014 सामने है।

1 comment:

  1. ये मुसलमानों क साथ पक्षपात है याद दिला दे के इसी प्रशासन ने रक्षाबंधन पर रात 9:00 बजे तक की छुट दी थी.....

    ReplyDelete